निर्माणाधीन सडक़ धंसने से स्कूल बस गड्ढे में फंसी, बाल-बाल बचे बच्चे
Jul 01 2026
ग्वालियर। मुरार क्षेत्र में निर्माणाधीन सडक़ की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिंहपुर रोड पर बुधवार सुबह सडक़ का एक हिस्सा अचानक करीब 2 फीट नीचे धंस गया, जिसमें एक स्कूल बस फंस गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और बड़ा हादसा टल गया।
घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे स्थानीय पार्षद के घर से करीब 50 मीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि जैसे ही स्कूल बस निर्माणाधीन सडक़ से गुजरी, अचानक सडक़ का हिस्सा धंस गया। बस का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे बस एक तरफ झुक गई। बस में एक दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। सभी बच्चे सुरक्षित थे, लेकिन घटना से काफी डर गए थे। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद भी बस को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद बच्चों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सडक़ निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि सिंहपुर रोड के निर्माण में शुरुआत से ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी सडक़ निर्माण को लेकर ठेकेदार और रहवासियों के बीच विवाद हुआ था। लोगों ने आरोप लगाया था कि सडक़ निर्माण में मुरम और गिट्टी की जगह मिट्टी का भराव किया जा रहा है और सडक़ पर सही तरीके से रोलर भी नहीं चलाया गया। उस समय ठेकेदार ने निर्माण कार्य को सही बताते हुए विवाद शांत करा दिया था। लेकिन बुधवार को सडक़ धंसने की घटना के बाद लोगों ने फिर से निर्माण कार्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने सडक़ की गुणवत्ता को लेकर पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते जांच और सुधार किया जाता तो यह स्थिति नहीं बनती। फिलहाल घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जांच की मांग उठ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









