रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में युवक को हाथ-पैर बांधकर पीटा
Jul 01 2026
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक कथित चोर को हाथ बांधकर भीड़ बेरहमी से पीट रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना को ‘तालिबानी सजा’ बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि आरोपी को महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने की कोशिश के दौरान यात्रियों ने पकड़ लिया था।
जानकारी के अनुसार एक महिला यात्री के कान में पहनी सोने की बाली चोरी करने की कथित कोशिश के दौरान आरोपी को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन-चार युवकों ने आरोपी के हाथ बांध दिए और प्लेटफॉर्म पर लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में भी आरोपी को पानी की टंकी से बांधकर मारते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी और आठ महीने के बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने के बहाने रहता था और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरपीएफ के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार पकड़ा जा चुका है। उसका मूल निवास विदिशा बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि भीड़ से बचने के प्रयास में आरोपी ने अपने आठ महीने के बच्चे को प्लेटफॉर्म पर पटक दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उसकी दोबारा पिटाई कर दी। इस दावे की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी निगरानी में लिया। बाद में उसे कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ थाने में पदस्थ एसआई रविंद्र राजावत ने बताया कि महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने के प्रयास में आरोपी को यात्रियों ने पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और आरोपी को छुड़ाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









