शुशीला चौधरी की स्मृति मे तानसेन जूनियर प्रीमियर लीग 5 जुलाई से

Jul 01 2026

ग्वालियर। तानसेन क्रिकेट अकादमी द्वारा स्व. शुशीला चौधरी स्मृति मे अंडर -तानसेन जूनियर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसकी कट ऑफ डेट 1 जनबरी 2014 रखी गयी है। तानसेन क्रिकेट अकादमी के प्रमुख कोच लवकेश चौधरी द्वारा बताया गया है की इस लीग मे ग्वालियर आगरा इटावा मुरैना शिवपुरी दतिया भिंड की टीमें हिस्सा ले रही है। हारने जीतने वाली सभी टीम के खिलाडिय़ों को तानसेन अकादमी सम्मानित करेगी, $फाइनल मैच दो दिन का खेला जायेगा, सभी टीमों को शुल्प आहार भी अकादमी की और से दिया जायेगा या लीग 30 ओवर की खेली जाएगी। 
आईटीएम यूनिवर्सिटी खेल मैदान, डॉ. भगवत सहाय कॉलेज खेल मैदान, एम एल बी कॉलेज खेल मैदान पर ए लीग खेली जाएगी। इस लीग के ऑब्जेर्बर सचिन गुर्जर, राजेश नरवरिया, मोहित तोमर, निखिल शर्मा, फैज़ान खान, कुणाल कांशाना होंगे।