बेटी है तो कल है संस्था ने 11 चिकित्सकों को चिकित्सक रत्न सम्मान से सम्मानित किया
Jul 01 2026
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 16 की उपाध्यक्ष राखी परमार ने बताया कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शासकीय सिविल हॉस्पिटल बिरला नगर की 11 महिला चिकित्सकों को चिकित्सक रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया विशिष्ट अतिथि हॉस्पिटल प्रभारी डॉ जगदीश मसूरिया, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर एवं डीएचओ.दीपाली माथुर बिरजू शिवहरे, मुलायम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार प्रवीण पवार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर 8 वा चिकित्सक रत्न सम्मान का आयोजन किया है जिसमें शासकीय सिविल हॉस्पिटल बिरला नगर ग्वालियर की 11 महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया है। वही हॉस्पिटल प्रभारी जेके मसूरिया ने कहा कि इस हॉस्पिटल में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बहुत काम हुआ है जिससे क्षेत्र के परिजनों को बहुत लाभ मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस विधानसभा में बहुत कार्य हुए है जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो रही है। आज इस हॉस्पिटल के सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बहुत बहुत बधाई देते हुए सभी को शिल्ड सर्टिफिकेट देकर 11 महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाली महिला चिकित्सकों में डॉ.सुप्रिया, डॉ नविता आर्य, डॉ मानषी तिवारी, डॉ शिल्पा मित्तल, डॉ साधना शर्मा,डॉ मेघा, डॉ रजनी भदौरिया, डॉ आयुषी वर्मा, डॉ प्रिया, एवं डॉ संध्या बांगर का सम्मान किया। इस अवसर पर डीसी तिवारी, प्रवीण पवार, काजल कुशवाह, राखी परमार, रेखा भदौरिया, रंजना राजपूत, नीतू बंगैयां, कविता आर्य, दीपमाला दिवाकर, रचना अग्रवाल, सीमा शर्मा, पम्मी खान सहित संस्था सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









