थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का शुभारंभ

Jul 01 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन एवम् श्रीराम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय कैलाशनारायण क_ल स्मृति में आयोजित थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का इस बार ग्वालियर को मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि ग्वालियर में पहली बार आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट सब जूनियर गल्र्स एंड बायज नेशनल चैंपियनशिप अंडर 11 टीम हिस्सा लें रही है। 
 श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज के खेल मैदान में आयोजित मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन की टूर्नामेंट चेयरमेन डॉ शिखा क_ल ने बताया मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में सम्पूर्ण स्थानों से करीब 11 टीम शामिल हुई है। टीमों के खिलाडिय़ों को रूकने की खाने की भी उचित व्यवस्था की गयी है। संस्था के सचिव मधुराज शर्मा, जिला अध्यक्ष अतुल दीप्ति पाठक, आकांक्षा लहरी, शुभम् शर्मा, डॉ महेश, अनिता शर्मा, धीरज गोयल विशेष सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों कैटेगरी में मैन ऑफ द मैच, वेस्ट बेस्ट मैन, बेस्ट फील्डर,बेस्ट बालर का भी पुरूस्कार दिया जाएगा। यह मैच 10/10 ओवरों के लीग मैच खेले जा रहे हैं।
 आज़ की महिला पूल में पहला मैच मध्य प्रदेश बनाम बिहार के बीच खेला गया बिहार ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया मध्य प्रदेश ने 142 रन बनाए और एक विकेट के नुकसान पर ओवर में मध्य प्रदेश की टीम की और से अक्षता ने बनायें 54 गेंदों में 66 रन की पारी खेलते हुए 51 रन बनाए जबाब में बिहार की टीम 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। 
दूसरा मैच पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश वर्सेस बिहार खेला गया जिसमें बिहार ने टास जीतकर वैटिग करने का फैसला किया निर्धारित ओवरों में 96 रन 6 विकेट के नुकसान पर बने जवाबी पारी खेलते हुए मध्यप्रदेश ने पारी खेलते हुए 53 रन बनाकर आल आउट हो गई। तीसरा मैच पुरुष वर्ग में बिहार वर्सेस उत्तर प्रदेश ने खेला बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनायें और उत्तर प्रदेश की टीम 105 रन बनाकर आल आउट हो गई।