वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर बैठे
Jun 30 2026
ग्वालियर। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था मंगलवार को ठप हो गई। कारण रहा कि वहां के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए, क्योंकि उन्हें 2 माह से वेतन नहीं मिला है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने और काम न होने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई। वार्डों से गंदगी साफ नहीं हुई और गलियारे गंदे नजर आए। अस्पताल परिसर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई दिखी।
हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों ने बताया कि हर बार उनका वेतन लेट कर दिया जाता है। इस बार तो दो महीने से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया। जब भी वेतन की मांग की जाए तो सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है कि जल्द ही दिया जाएगा। सफाईकर्मियों का कहना है कि इस बार जब तक सैलरी हाथ में नहीं आती वह किसी की बात नहीं सुनेंगे और वेतन लेने के बाद ही काम शुरु किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









