आईजी ने परेड की सलामी लेकर दरबार में सुनी जवानों की समस्याएं
Jun 30 2026
ग्वालियर। साहब बारिश में घर की छत टपकती है, इस समय दूसरों के डर को दूर करने वाले हम डर में जीते है, क्योंकि जिन क्वार्टर में वह रह रहे है, वह कंडम है और कभी भी गिर सकते है। आईजी दरबार में जवान की बात सुनते ही माहौल गंभीर हो गया। तुरंत ही आईजी व एसएसपी ने जवान को कड़म क्वॉर्टर खाली करने और किराए से रूम लेने को कहा, साथ ही बताया कि जिन जवानों पर क्वॉर्टर कड़म है, वे तुरंत उन्हें खाली कर किराया भत्ता लेकर सुरक्षित स्थान पर रहे। मौका था पुलिस लाइन का आईजी द्वारा वार्षिक निरीक्षण का। इस दौरान आईजी अरविन्द सक्सैना ने परेड़ की सलामी ली। इसके बाद आईजी दरबार लगाया गया, जहां पर पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याओं को बेबाकी से अफसरों के सामने रखा।
दरबार में सबसे पहली शिकायत डॉग स्क्वॉड के डॉग मास्टर ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में वर्तमान में 6 डॉग्स (स्निफर और ट्रेकिंग) तैनात हैं, जो वीआईपी सुरक्षा और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि इन बेजुबान और मददगार साथियों के रहने के लिए सर्वसुविधायुक्त कैनाल (डॉग शेल्टर) उपलब्ध नहीं है। आईजी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरआई को जल्द से जल्द कैनाल निर्माण और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एक जवान ने काफी समय से समयमान वेतनमान का लाभ न मिलने की शिकायत की, जिसे आईजी ने तुरंत निराकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य जवान ने ड्यूटी के दौरान मिलने वाले टीए (यात्रा भत्ता) का पूरा भुगतान न होने की बात कही। आईजी ने इन दोनों मामलों में वेलफेयर शाखा और संबंधित प्रभारियों को रिकॉर्ड चेक कर समय सीमा में निराकरण करने की हिदायत दी।
परेड का निरीक्षण और क्वॉर्टर गार्ड की सलामी
इससे पहले, वार्षिक निरीक्षण के तहत सुबह आईजी अरविंद सक्सेना ने एसएसपी धर्मवीर सिंह के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले परेड की सलामी ली और जवानों के टर्नआउट व अनुशासन को परखा। इसके बाद आईजी ने पुलिस वाहनों के रख-रखाव को देखा, क्वॉर्टर गार्ड की सुरक्षा व्यवस्था जांची और आरआई कार्यालय के दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अनुशासन और मुस्तैदी बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









