कान्यकुब्ज महासभा की बैठक में शिक्षा प्रसार पर दिया जोर

Jun 30 2026

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महासभा की बैठक आदित्यपुरम कैशव पुरी में हुई। इसमें समाज के विवाह योग्य बच्चों की जानकारी महासभा पदाधिकारियों को प्रदान करने, समाज के नीचे तबके के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए जानकारी संस्था को देने तथा उन्हें हरियाणा गुडगांव भेजने के संबंध सभी सदस्यों ने निर्णय किया। समाज के तलाकशुदा पुत्र-पुत्रियों पुनर्विवाह के संबंध में जानकारी संस्था सदस्यों को देने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ करने सहित अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए। युवाओं को समाज की रीति-रिवाजों की जानकारी देने तथा उन्हें भी गतिविधियों में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला ने की। 
इस अवसर पर महासभा के संरक्षक हरिहरानंद वाजपेयी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आरएन शुक्ला, संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, संतोष अवस्थी, धीरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र ऋषीश्वर, बीएन त्रिवेदी, डा महेश अवस्थी, एमएम तिवारी, अजय दीक्षित, अरुण दुबे, हरेन्द्र दुबे, गरूणध्वज दुबे आदि उपस्थित थे।