गर्भवती महिला की मौत पर सास,ननद समेत पति पर मामला दर्ज
Jun 30 2026
ग्वालियर। दहेज प्रताडऩा के एक मामले में पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाटीपुर के न्यू मेहरा कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला निशा राठौर की मौत के मामले में करीब एक सप्ताह तक जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने पति गजेंद्र राठौर, सास उषा (पूजा) राठौर और ननद मनीषा राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार 22 जून की दोपहर करीब 1:30 बजे निशा राठौर की तबीयत तेजाब पीने के बाद अचानक बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में ससुराल पक्ष के लोग उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया और मायके पक्ष के बयान दर्ज किए। जांच में परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही निशा को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। आरोप है कि पति गजेंद्र राठौर दहेज में छोटा हाथी वाहन और आटा चक्की लाने की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी।
मायके पक्ष ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी गजेंद्र राठौर ने निशा को जलाकर मारने की कोशिश की थी। उस समय मामला दबा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रताडऩा का सिलसिला लगातार जारी रहा। घटना के समय निशा करीब दो माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। इस पहलू को भी पुलिस अपनी जांच में शामिल कर रही है।
थाटीपुर थाना पुलिस ने मृतका के वीडियो, मायके पक्ष के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पति गजेंद्र राठौर, सास उषा (पूजा) राठौर और ननद मनीषा राठौर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा, मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मौत से पहले बनाया वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत
पूरे मामले में सबसे अहम साक्ष्य निशा का मौत से पहले बनाया गया वीडियो है। इस वीडियो में उसने अपने पति गजेंद्र राठौर पर जबरन तेजाब पिलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









