युवा नेता आदित्य सिकरवार के नेतृत्व में संत कबीर दास की जयंती मनी
Jun 30 2026
ग्वालियर। युवा कांग्रेस नेता आदित्य सतीश सिकरवार ने संत कबीरदास महाराज की 629वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में 251 वरिष्ठजनों को वस्त्र, श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। 4 विभिन्न स्थान कबीर आश्रम मुरार, पानी की टंकी के पास अशोक कॉलोनी मुरार, संत कबीर आश्रम गल्ला कोठार भीम नगर, कबीर पार्क अम्बेडकर मांगलिक भवन के सामने कार्यक्रम आयोजित किये। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आदित्य सतीश सिकरवार एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत कबीरदास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। कार्यक्रमों में हजारों नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुये आदित्य सिकरवार ने कहा कि संत कबीर दास महाराज ने हमेशा प्रेम, सत्य और मानवता का संदेश दिया। उनके दोहे आज भी हमें जीवन का सच्चा पाठ पढ़ाते हैं। संत कबीर दास महाराज जी ने हमें सिखाया कि हर प्राणी में भगवान का अंश है। वे सभी धर्मों का समान रूप से आदर करते थे और सभी से सम्मान का व्यवहार करने की प्रेरणा देते थे।
कार्यक्रमों में अवधेश कौरव, ाजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती सीमा समाधिया, रामअवतार जाटव, प्रमोद खरे, अंकित कठठ्ल, भोगीराम शाक्य, जीतू कुशवाह, सुधीर मण्डेलिया, ओपी प्रजापति आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









