युवक को पीटकर किया अधमरा, गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती

Jun 29 2026

ग्वालियर। जमीनी विवाद पर पांच बदमाशों ने एक युवक को घेरकर लाठी, सरिया और लुहांगी से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में युवक के हाथ और पैर बदमाशों ने तोड़ दिए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गोकुलधाम के सामने घुरैया मार्केट के पास की है। युवक जब बेहोश हो गया तो आरोपी उसे छोडक़र भाग गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल युवक को उपचार के लिए पहुंचा र्दिया है। युवक की हालत काफी गंभीर होने उसे गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी पिंटो पार्क निवासी लोटन सिंह गुर्जर ने शिकायत की है कि वह किसान है और बेटे मंदीप गुर्जर के साथ खेती करता है। उनका बेटा मंदीप किसी काम से घुरैवा मार्केट के पास आया था। काम खत्म कर वह वापस जाने के लिए निकला ही था कि अभी वह गोकुलधाम पास पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही के लाखन गुर्जर, बलवीर गुर्जर और धर्मेंद्र गुर्जर ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लोहांगी लाठी, लात-घूंसों से हमला कर दिया। इसी बीच उनके साथी सूरज गुर्जर और रामवीर गुर्जर भी कार से आरोपी उस पर मौके पर पहुंचे और लोहे की सरिया व मारपीट करना शुरू कर दिया। हमले में मंदीप सिंह के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। ताबड़तोड़ वार कर रहे थे, इसी दौरान मौके पर मंदीप के पिता लोटन सिंह पहुंच गए। उन्हें देखक व आरोपी को बेहोश देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपियों ने इतनी बेरहमी से मारपीट की है कि उसके पैर और हाथ टूट गए है, साथ ही सिर की चोट, भी खतरनाक है। उसे बिस्तर से खड़ा होने में कई महिने लगेगे, जब वह चल फिर पाएगा।