थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 30 जून से

Jun 29 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन एवं श्रीराम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में कैलाशनारायण क_ल स्मृति थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन पहली बार ग्वालियर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 30 जून से 2 जुलाई तक श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होगी। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया, अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 16 टीमों के भाग लेने की संभावना है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों का ग्वालियर आगमन 29 जून से शुरू हो गया है। खिलाडियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं आयोजकों द्वारा की गई हैं। 
संजय क_ल ने बताया प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही दोनों वर्गों में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट बॉलर के व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में साबिर खान तथा अनिल लहरी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।्र