दुबई एयरपोर्ट पर दिल का दौरा पडऩे से व्यवसाई चरणजीत नागपाल का निधन
Jun 29 2026
ग्वालियर। ग्वालियर के उद्योगपति एवं प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक चरणजीत नागपाल का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ग्वालियर के उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरणजीत नागपाल लंदन से भारत लौट रहे थे। इसी दौरान दुबई एयरपोर्ट के लाउंज में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।
चरणजीत नागपाल ने वर्ष 1981 में ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की एक छोटी-सी दुकान से अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की थी। अपनी दूरदर्शिता, मेहनत और व्यावसायिक कौशल के बल पर उन्होंने प्रेम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलरशिप समूहों में स्थापित किया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के अनेक उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने इसे ग्वालियर के उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय चरणजीत नागपाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









