आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया

Jun 29 2026

ग्वालियर। आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। आईजी का यह विस्तृत निरीक्षण आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा। निरीक्षण के पहले दिन आईजी कार्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
आईजी अरविंद सक्सेना ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों चलाई जा रही विभिन्न विभागीय के हित में योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैदानी स्तर पर काम करने वाले जवानों और कर्मचारियों का कल्याण पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। 
आईजी ने विभिन्न शाखाओं में फाइलें खंगालने के साथ हीं दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को मिलने वाली अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है इसकी बारीकी से जानकारी ली गई। पुलिस विभाग को मिलने वाले शासकीय बजट का प्रयोग किस तरह और किन मदों में किया जा रहा है, इसके वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई।
तीन दिवसीय इस निरीक्षण के दौरान आईजी एसपी ऑफिस की अन्य शाखाओं, मालखाना और थानों के रिकॉर्ड का भी विश्लेषण करेंगे, ताकि जिले की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जा सके।