शाखा ऋषिगालव का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Jun 29 2026
ग्वालियर। शाखा ऋषिगालव का शपथ ग्रहण समारोह होटल रेडियंस में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मधुसूदन भदोरिया अध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण ने भारत विकास परिषद के बारे में बताया और ऋषि गालव शाखा की प्रशंसा की और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रिया तोमर के द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करने एवं शाखा के प्रत्येक शाखा सदस्य को सक्रिय रखने के बारे में बताया गया।
सचिव निखिल उपाध्याय द्वारा शाखा ऋषि गालव के द्वारा किए जाने वाले अनेक कार्यकमों के बारे में बताया गया जिससे भारत विकास परिषद का कार्य बड़े स्तर पर दिखे। शपथ विधि अधिकारी अशोक शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों और दायित्वधारियों को शपथ दिलवाकर परिषद के प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। नवीन सदस्यों द्वारा भी परिषद के प्रति अपने कर्तव्य निर्वाह के लिए शपथ ली गई। नवनिर्मित टीम में अध्यक्ष यशवीर सिंह जादौन, सचिव निखिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मनोज भदोरिया ने अपने अपने दायित्वों की शपथ ली। मंच संचालन श्रीमती प्रियंका शर्मा एवं निखिल उपाध्याय के द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









