नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न, 100 से अधिक मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया
Jun 29 2026
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज रजि बृहत्तर ग्वालियर एवं मोदी आईकेयर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र शिविर माधव प्लाजा में आयोजित किया। कार्यक्रम के अतिथियों में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचियय, उपाध्यक्ष संतोष कुचिया, रमेश सरावगी, डॉ सुशील सोनी, राजेन्द्र सेठ, लाला लक्ष्मीनारायण तपा, गोपाल पहारिया, दिनेश तपा पूर्व, प्रेम नारायण खंताल, राधेश्याम सेठ सहित अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाईं। अतिथियों द्वारा सूर्य भगवान एवं राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप तपा द्वारा स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रेम नारायण खंताल ने डॉक्टर आदित्य मोदी की ससेवाओंकी सराहना की। कार्यक्रम में डॉक्टर आदित्य मोदी द्वारा जैद खान के बारे में बताते हुए दसवीं कक्षा में मुरैना जिले में टॉप करने पर उसका सम्मान किया। अध्यक्ष दिलीप तपा के द्वारा श्री गहोई वैश्य सेवा समिति प्रकल्प की घोषणा कर प्रति माह शिविर लगाने की घोषणा की गई। डॉ आदित्य मोदी द्वारा यह प्रस्ताव स्वीकार कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का वादा किया। शिविर में डॉ आदित्य मोदी डॉ. कार्तिकेय मोदी, डॉ पर्णिका पासाशर द्वारा 100 से अधिक मरीजों को मशीनों द्वारा जाँच की गई। अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया। कविवर मन की बात घनश्याम सेठ द्वारा काव्य पाठ किया गया। शिविर में अनिल सेठ, शिवम बिजपुरिया एवं नरेंद्र नरवरिया सहित टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन वरुण गुप्ता और आभार कोषाध्यक्ष राजेश नीखरा ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









