गर्मी लोगों का निकाल रही पसीना

Jun 29 2026

ग्वालियर। ग्वालियर से बारिश रूठी हुई है, मानसून का एक पखवाडा लगभग बीत गया है, लेकिन बूंदाबांदी के अलावा अभी तक जोरदार बारिश के दर्शन नहीं हो सकें हैं। वहीं गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है, हालत यह है कि ना तो दिन में चैन मिल रहा है और ना ही रात को सुकून मिल रहा है। दिन में तेज गर्मी के कारण लोग परेशान है तो रात में भी गर्मी अपना असर दिखा रही है।  फिलहाल तीन दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि अरब सागर से उठ रही हवा गुजरात-राजस्थान होते हुए ग्वालियर पहुंच रही है, लेकिन गुजरात एवं राजस्थान में बादल एवं बारिश नहीं होने के कारण हवा शहर को और अधिक गर्म कर रही है।