बुजुर्ग बीमार को पुलिस ने दी दवा और भोजन
Jun 28 2026
ग्वालियर। पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकडऩा ही नहीं, बल्कि समाज के हर असहाय व्यक्ति की ढाल बनना भी है। इस बात को सच कर दिखाया है यातायात पुलिस ने। गत दिवस दोपहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील रूप देखने को मिला, जिसने वहां से गुजरने वाले हर राहगीर का दिल जीत लिया।
इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी गेट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों की नजर एक बुजुर्ग पर पड़ी, जो अत्यधिक गर्मी और शारीरिक कमजोरी के कारण असहाय होकर सडक़ किनारे जमीन पर बैठ गए थे। बुजुर्ग की हालत देख पुलिसकर्मी तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें धूप से हटाकर छांव में लिटाया। जहां पता चला कि बुजुर्ग को तेज बुखार है। चेकिंग कर रहे एएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर ने तुरंत ही बुजुर्ग के लिए फल मंगाए और बुजुर्ग को खाने को दिए। इसी बीच एक जवान बुखार के लिए दवा ले आया।
बुजुर्ग की तबीयत जब तक थोड़ी सामान्य नहीं हुई तब तक पुलिस कर्मी ड्यूटीह के साथ बुजुर्ग की देखभाल करते रहे। इसके बाद जब उनकी हालत सामान्य हुई तो उन्हें ऑटो में बिठाकर उनके घर रवाना किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का फोटो लेने का प्रयास किया, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। यह वह सेवा के लिए कर रहे है, न की नाम के लिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









