हिंदू साम्राज्य दिवस आयोजित

Jun 28 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आजाद नगर पार्क मुरार में हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें 60 स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के कुटुंब संयोजक अशोक पाठक थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान शासक थे। उन्होंने 17वीं सदी में मुगलों और बीजापुर सल्तनत के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष कर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। उन्हें अपनी रणनीतियों, गुरिल्ला युद्ध जैसी प्रणाली और कुशल प्रशासन के लिए इतिहास में अमर माना जाता है। यदि हम शिवजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलेंगे तो हम अपना सर्वस्व समाज, देश को और मातृभूमि को समर्पित करने में सक्षम हो सकेंगे।