वार्ड 46 में बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Jun 28 2026

ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं पल्स पोलियो अभियान के तहत ग्वालियर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमएस सागर के मार्गदर्शन में नया बाजार चौराहा वार्ड 46 पोलियो बूथ पर दो बूंद जिंदगी की 0 से 5 वर्ष तक के नोनिहालों को क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती अनुराधा पाराशर द्वारा पोलियो की दवा पिलाई गई एवं उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से निवेदन किया कि वह अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और पोलियो अभियान मैं अपना हंड्रेड परसेंट सहयोग प्रदान करें। साह ही उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा छूट ना पाए। प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक जरूर पिलवाई जाए। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती अनुराधा पाराशर एवं श्रीमती गीता सूर्यवंशी एवं क्षेत्र के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।