बालिकाओं और महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया

Jun 28 2026

ग्वालियर। लीनेस क्लब ग्वालियर मेन प्रांत स्वयं सिद्धा आर एम-1 द्वारा कस्तूरबा गांधी विश्रांति ग्रह कंपू पर बालिकाओं और महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। महिलाओं को रोजगार संबंधी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक डॉक्टर जगदीश शर्मा और संरक्षिका श्रीमती मीना सचान द्वारा किया गया। सिलाई का प्रशिक्षण दे रही श्रीमती सुलेखा चौहान विश्व शांति ग्रह की प्रबंधक श्रीमती प्रियंका तांबे जो अपना सहयोग देती है। इस भवन में चल रहे अनाथ बच्चों को सामग्री बिस्कुट मैगी अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष लीनेस गीता शर्मा लीनेस उषा सिकरवार सुनीता सिकरवार सुशीला तालुजा और डॉक्टर मीरा जैन कार्यक्रम में उपस्थिति रही।अंत में सभी को स्वल्पाहार कराया गया।