एक पैर से दिव्यांग संजय बाबा बर्फानी के 22वे दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर रवाना
Jun 28 2026
ग्वालियर। भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम अमरनाथ की वार्षिक यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। देशभर से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर से भी श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के सचिव एवं एक पैर से दिव्यांग संजय सिंह तोमर, समाजसेवी नीरज उपाध्याय तथा देवेंद्र बाथम रविवार को केरला एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से वे जम्मू-कश्मीर पहुंचकर पवित्र अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा देश की सबसे दुर्गम एवं कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। कठिन पर्वतीय मार्ग, प्रतिकूल मौसम और लंबी पैदल यात्रा के बावजूद भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा के लिए प्रेरित करती है।
विशेष बात यह है कि एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद संजय सिंह तोमर पिछले 21 वर्षों से निरंतर बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे हैं। इस बार उनको भगवान भोलेनाथ के 22वें दर्शन होंगे। उनकी अटूट श्रद्धा, दृढ़ इच्छाशक्ति और भगवान शिव के प्रति समर्पण अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मानना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से हर कठिन मार्ग सरल बन जाता है।
यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









