मर्सी होम में व्हीलचेयर दान एवं सेवा कार्य संपन्न
Jun 28 2026
ग्वालियर। स्त्री शक्ति मंच द्वारा रविवार को प्रशासनिक अधिकारी नरेश चंद्र गुप्ता एसडीएम की उपस्थिति में मर्सी होम में सेवा एवं समर्पण का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था की संस्थापक हनी शर्मा ने बताया कि मंच की आईपीपी श्रीमती प्रीति सोनी ने अपने स्व. ससुर लक्ष्मण प्रसाद सोनी की पुण्यतिथि पर तथा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु लक्षाकार ने अपनी स्व.मां चंद्रा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप मर्सी होम को दो व्हीलचेयर भेंट कीं। संस्था द्वारा बताया गया कि मर्सी होम में व्हीलचेयर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य किया गया, जिससे वहां निवासरत दिव्यांग एवं जरूरतमंदजनों को सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मर्सी होम में निवासरत बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने स्त्री शक्ति मंच के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास समाज में संवेदनशीलता एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। स्त्री शक्ति मंच विगत वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर करता आ रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु लक्षाकार, श्रीमती प्रीति सोनी, गिर्राज सोनी, अमित लक्षाकार, श्रीमती गीता लक्षाकार, श्रीमती रिंकी लक्षकार, श्रीमती अमिता लक्षाकार सहित मंच की अन्य सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









