एमआईटीएस ने खत्म की पार्किंग फीस, वेबसाइट भी हुई अपडेट
Jun 28 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आंदोलन के बाद माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो अन्य मांगों पर अमल कर दिया है। संस्थान के ओएसडी प्रो. प्रभाकर शर्मा ने सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार जारी पत्र में आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों पर पार्किंग शुल्क समाप्त करने की जानकारी दी है। वहीं लंबे समय से तकनीकी समस्याओं से जूझ रही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को भी सुधारकर सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है। इन दोनों निर्णयों से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। छात्रों ने इसे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों की पूर्ति बताते हुए एबीवीपी का आभार व्यक्त किया।
एबीवीपी की एमआईटीएस इकाई के उपाध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि परिषद ने 9 घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। आंदोलन के दौरान परिषद ने विद्यार्थियों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने और विश्वविद्यालय की वेबसाइट को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की थी। उत्कर्ष शर्मा का कहना है कि ज्ञापन में शामिल कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें अभी भी लंबित हैं। यदि उन पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थी हित में आंदोलन का अगला चरण शुरू किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









