अखिल भारतीय कोली समाज की 46 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Jun 28 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय कोली समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर आरडी दत्त ने 46 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें कुछ जिलों के जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। उक्त जानकारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष आरडी दत्त ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा मध्यप्रदेश से लेकर पूरे भारत में छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान करने की योजना पर कार्य करेगा तथा समाज के लोगों को न्याय दिलवाने के लिए विषय विशेषज्ञों की सुविधा प्रदान करेंगे। बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर, युवक की परिचय सम्मेलन एवं सम्मेलन एवं अनेक सामाजिक कार्य संस्था द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने बताया की वर्तमान समय में समाज के अंदर आपसी विवाद के चलते कोर्ट कचहरी में अपना कीमती समय पैसा बर्बाद करते हैं। हमारा संगठन आपकी जगह को सामाजिक स्तर पर पंचायत में न्याय संगत विवादों को हल करने की दिशा में मजबूती से काम करेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया बिहार शहर में पुलिस सहायता समिति बनाई जाएगी जिससे समाज के लोगों को कानूनी सहायता मिल सके। वही समाज के गरीबों तबके के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।
वही कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमएल माहौर ने बताया कि कोली समाज की भारतवर्ष में लगभग 14 करोड़ जनसंख्या है जिसका राजनीतिक रूप से दोहन किया जा रहा है। हमारा समाज आगामी चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से मांग करेगा कि हमारे समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए, यदि कोई पार्टी हमारे समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देती है तो हम सभी पार्टियों का बहिष्कार करते हुए नोटा का इस्तेमाल करेंगे। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नारायण प्रसाद कबीर पंथी ने कहा कि समाज यह नहीं सोचे कि भारतीय संविधान से हमारा अपना भला हो गया हमें समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करने तथा जिला सहायता केंद्र पर कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि शिक्षा एवं राजनीति एक ऐसा हथियार है जिससे कि समाज का भला हो सकता है। आज की पत्रकार वार्ता में राजेश महोबिया, प्रेम बरौलिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।