एनडीपीएस की कार्यशाला कंट्रोल रूम में सम्पन्न
Jun 28 2026
ग्वालियर। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा पूरे भारत में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस विभाग को भी सख़्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में रविवार को एनडीपीएस अधिनियम के तहत पंजीबद्ध अपराधों में पुलिस को आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख़्त करवाई किए जाने के लिए कार्य साला का आयोजन किया गया था। जिसमें एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जिसमे मादक पदार्थ के तस्करों पर सक्त कार्यवाही करने के लिए मुखबिर सूचना तंत्र को मजबूत करने को कहा गया एवं वैज्ञानिक विशेषज्ञ द्वार मादक पदार्थों की पहचान के संबंध में जानकारी दी गई। एवं मौके पर ही टेस्टिंग किट उपयोग करने के लिए उसके पूरी प्रक्रिया समझाई गई। एनडीपीएस न्यायालय के अपर लोक आयोजक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस द्वार की जा रही कार्यवाही में गड़वाड़ी को सुधार करने की समझाईस दी गई और प्रकरण दर्ज करने समय पुलिस को किन किन बातों को विशेष ध्यान रखना है इसके संबंध में एक्ट में दर्शाए गए। आज्ञापक प्रावधानों के संबंध में बताया गया साथ ही एनडीपीएस के में पुलिस द्वारा की गई छोटी छोटी लापरवाही का लाभ सीधे तौर पर आरोपी को प्राप्त होता है क्योंकि एक्ट में जो सख़्त नियम बनाए गए हैं उसका उद्देश्य है की निर्दोष को प्रकरण में झूटा ना फसाया जाए इसलिए एक्ट के प्रावधानों को पालन करना पुलिस के लिए आवश्यक है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









