युवा कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आक्रोश पदयात्रा निकाली

Jun 27 2026

ग्वालियर। छात्रों की गूंज प्रोग्राम के तहत नीट और सीबीएसई में देश एवं प्रदेश में लगातार सामने आ रहे शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों, परीक्षा अनियमितताओं एवं छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में 27 जून को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश पदयात्रा का बारादरी चौराहा मुरार पर आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र यादव, विकास उपाध्याय, अश्विनी अगरैया, प्रमोद खरे, विजय दिवाकर, मयंक शिवहरे, शाहरुख खान, रोहित यादव, भूपेंद्र बघेल, ओम गोदिया, सुनील पाल, उत्कर्ष शर्मा, कोमल अजीत भदोरिया शिवम कराया सत्यम, हिमांशु, फरहान खान, शिवराज तोमर, शिव तोमर, अनुराग वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।