अजाक्स के नाम एवं लेटरहेड का दुरुपयोग व कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर अब होगी कार्यवाही-प्रांताध्यक्ष मौर्य
Jun 27 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश अजाक्स म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति जिनमे संतोष वर्मा, एसएल सूर्यवंशी, एमसीअहिरवार, राजवीर अग्निहोत्री, महेश विरोलिया, बसंत खरे जिनका संगठन से कोई वैधानिक संबंध नहीं है, वे अजाक्स के नाम, लेटरहेड, पदनाम एवं संगठन की पहचान का दुरुपयोग कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं तथा अजाक्स के नाम पर विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं आयोजनों का संचालन कर रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे व्यक्तियों द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम, बैठक, सम्मेलन अथवा जारी किए गए पत्र, सूचना या प्रेस विज्ञप्ति का मध्यप्रदेश अजाक्स से कोई संबंध नहीं है। ऐसे सभी कृत्य पूर्णत: अनधिकृत एवं भ्रामक हैं।
मध्यप्रदेश अजाक्स सभी अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाज के नागरिकों से आग्रह करता है कि वे केवल संगठन के विधिवत अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा जारी सूचना एवं कार्यक्रमों पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएँ। संगठन के नाम, लेटरहेड एवं पदनाम का अनधिकृत उपयोग कर समाज एवं कर्मचारियों को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश अजाक्स अपने सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों से अपील करता है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा संगठन के नाम पर अनधिकृत गतिविधियाँ संचालित की जा रही हों, तो उसकी जानकारी तत्काल संगठन के अधिकृत पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएँ, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। ‘संगठन की गरिमा, वैधानिकता एवं सामाजिक विश्वास की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।‘
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









