ऊर्जा मंत्री तोमर ने सीवर सफाई महाअभियान में 8 हजार परिवारों को राहत दिलाई
Jun 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सीवर सफाई महाअभियान ने 2 महीने पूरे कर लिए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मार्गदर्शन और जनकल्याण समिति की देख-रेख में चल रहे इस सीवर सफाई महाअभियान के तहत अब तक उप नगर ग्वालियर में निवासरत लगभग 8000 परिवारों को हर रोज होने वाली सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाई जा चुकी है। इन दो महीनों में 1016 सीवर चैंबर साफ किए गए। कहने सुनने में भले ही सीवर चैंबरों की सफाई मामूली बात लगती हो, लेकिन इस महाअभियान में उन हजारों परिवारों को राहत दी है, जिन्हें सीवर चोक होने, घरों और सडक़ों पर गंदे पानी के भरने की समस्या से दो-चार होना पड़ता था।
यह सीवर सफाई महाअभियान अभी निरंतर जारी है और हजारों की संख्या में ऐसे सीवर चैंबर हैं, जहां सफाई होना है। हालांकि यह काम नगर निगम ग्वालियर का है, लेकिन नगर निगम ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई लिहाजा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस समस्या को न केवल चुनौती के रुप में स्वीकार किया बल्कि असंभव से दिखाई देने वाले इस लक्ष्य को बारिश शुरू होने से पहले मंजिल तक पहुंचाया और ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अपने स्तर पर सीवर सफाई का बीड़ा उठाया। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इसी साल 18 अप्रैल से सीवर सुपर सकर मशीन के जरिए यह अभियान चलाया जा रहा है,जो आज यह पूरे विधानसभा क्षेत्र की जरूरत बन गया है।
इन इलाकों में मिली राहत
उप नगर ग्वालियर के वार्ड 17 कांच मिल से शुरू सीवर चेम्बर सफाई का यह महाअभियान बीते दो माह में पंजाब वाली गली कॉचमील, आनंद नगर कांच मिल, नवीन पार्क न्यू कॉलोनी, तानसेन नगर रोड स्टेट बैंक चौराहा, लोको रोड, कॉचमील बडा गेट, तानसेन रोड, अलीगढ वाले के सामने हजीरा, शर्मा कृषि फार्म रोड, सुभाष नगर, पचास क्वार्टर चार शहर का नाका, रानीपुरा, घासमंडी, छोटा बाजार, लधेड़ी से सागरताल मार्ग, गोपाल नगर, मेजर कॉलोनी, पुलिया नम्बर 9 गदाईपुरा, जत्ती की लाइन, बिरला नगर, चंदनपुरा, श्याम बाबा मंदिर से बिरला नगर प्रसूति गृह तक, आरा मिल, गुमटी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, मनकेश्वर महादेव मंदिर तानसेन नगर, श्मशान रोड़, चौड़े के हनुमान मंदिर, शिव विहार कॉलोनी,शमशान रोड़, संजय नगर गदाईपुरा, रेडीमेड गार्मेंट पार्क, संत कृपाल आश्रम, होटल शेरे पंजाब विनय नगर सेक्टर 3, मोहिते गार्डन कोटेश्वर रोड, विनय सेक्टर-4, कोटेश्वर रोड, कोटेश्वर तिराहा, संकटमोचन हनुमान मंदिर के सामने विनय नगर सेक्टर 4, महिला गृह उद्योग के सामने उरवाई गेट, विनय नगर सेक्टर 1, उरवाई गेट से शब्द प्रताप आश्रम मार्ग, विनय नगर सेक्टर 1 से शब्द प्रताप आश्रम मार्ग, शब्द प्रताप आश्रम से विनय नगर सेक्टर 2 जेल बाउंड्री तक, बहोड़ापुर तिराहा, बहोडापुर से विनय नगर सेक्टर 1 तिराहा, घोसीपुरा कटीघाटी गोंगादेव मंदिर की पुलिया से आदर्श मिल, पंचवटी कॉलोनी आदर्श मिल रोड़ से एटीएम तिराहा, आदर्श क्लॉथ मिल रोड़, रमटापुरा, तानसेन नगर, पहुआ वाली माता मंदिर के पास सागर ताल, सूरज नगर, शिवशक्ति नगर, राय कॉलोनी गिर्राज जी मंदिर से शीलनगर बहोड़ापुर चोराहे तक, गालव नगर से 24 बीघा, गालव नगर से बहोड़ापुर चोराहे तक, एकता नगर बहोड़ापुर से मेवाती मोहल्ला, 12 बीघा कॉलोनी से विनय नगर चौराहे तक, घोसीपुरा रेलवे क्रॉसिंग, शिवनगर घोसीपुरा, 44 फ्लैट प्राधिकरण से आनंद नगर रोड़, सब्जी मंडी आनंद नगर, ए-ब्लॉक आनन्द नगर, वार्ड क्र.5 आनंद नगर ए-ब्लॉक तिकोनिया पार्क, न्यू कॉलोनी नं 1 कांचमील, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन फाटक, डाबर फैक्टरी, चमड़ा मिल सहित अन्य गली-मोहल्लों में निरन्तर जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









