सभापति मनोज तोमर ने हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्ड दिए

Jun 27 2026

ग्सभापति मनोज तोमर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से अपने निजी निवास कार्यालय पर मुख्यमंत्री कामकाजी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्वीकृति एवं लाभार्थी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर सभापति श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं नगर निगम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री कामकाजी योजना युवाओं एवं स्वरोजगार से जुडऩे के इच्छुक नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं का समुचित उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।
श्री तोमर ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है, ताकि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी कठिनाई के योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने योजना के तहत कार्ड प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।