अग्रकुल महिला समिति के सदस्यों ने वेव वॉटर पार्क में किया भरपूर आनंद
Jun 27 2026
मुरैना। अग्रकुल महिला समिति द्वारा समिति की सदस्याओं के लिए मुरैना स्थित समर वेव वॉटर पार्क में एक दिवसीय भ्रमण एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न जल क्रीड़ाओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य महिलाओं को दैनिक व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर आपसी स्नेह, सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था। इस प्रकार के आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सदस्याओं ने मनोरंजक खेलों, सामूहिक गतिविधियों एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए यादगार पल बिताए। सभी ने समिति द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, दीपिका मित्तल,सरोज अग्रवाल, संगीता गर्ग, ज्योति गर्ग, सीमा बंसल, नेहा सराफ, कुसुम मित्तल, संगीता मंगल, नयन अग्रवाल, रेनू गोयल, मंजू गुप्ता, सुशीला गुप्ता, सोनिया अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, कविता गुप्ता, स्नेहा अग्रवाल, ऋतू गुप्ता, नेहा गर्ग, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









