तरणपुष्कर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निगम परिषद अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Jun 26 2026

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के तरणपुष्कर में तैराकी सीखने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय को पत्र लिखकर नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा निगमायुक्त को लिखे गए पत्र में बताया है कि सिटी सेंटर स्थित निगम का तरणपुष्कर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित है, यहां तैराकी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी इसका उपयोग करते हैं। हालांकि, तैराकी सीखने आने वाले छोटे बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभापति मनोज तोमर ने तैराकी सीखने आने वाले बच्चों के लिए निगम के नियमों के अनुसार प्रशिक्षित प्रशिक्षकों और लाइफगार्ड की तैनाती कर उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देष दिए हैं।