कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
Jun 26 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर के तत्वावधान में मप्र इकाई द्वारा नई सड़क पर 'राष्ट्रोत्थान न्यास सभागारÓ में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ सुरेश सम्राट ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. करुणा सक्सेना, अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला ग्वालियर रहीं, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राज किशोर बाजपेयी अभय एवं सारस्वत अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार विजय कृष्ण योगी, सम्मान मूर्ति वरिष्ठ कवियत्री कादंबरी एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित एवं संस्था की महामंत्री डॉ दीप्ति गौड़ मंचासीन रहीं।
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना पुष्पा मिश्रा आनंद ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर श्वेता गर्ग, कविता उपाध्याय, कविता उमा उपाध्याय, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, दशरथ सिंह राजावत, विजय शंकर श्रीवास्तव एवं रामचरण रुचिर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामचरण 'रुचिरÓ का स्वागत डॉ. प्रमोद पल्लवित ने किया। इसके पश्चामत कवि सम्मेलन का क्रम आगे बढ़ा, कब पाठ करने वालों में कविता उपाध्याय, उमा उपाध्याय, दिनेश विकल, ज्योति दिनकर, माला श्रीवास्तव, कमलेश कमल, अरुण गिजरे, अरविंद जादौन, अनिल राही, जगमोहन श्रीवास्तव, रेशमा बानो हाशमी, कैलाश स्वर्णकार, डॉ मुक्ता सिकरवार, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. करुणा सक्सेना, डॉ. दीप्ति गौड़, विकास बघेल, श्वेता गर्ग, सरिता चौहान, राजीव सक्सेना आदि सहित 25 कवि एवं कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति थी। जिससे सदन में रोचकता बनी रही।
इसके पश्चात् उपस्थित कवियत्री कादंबरी आर्य को सम्मान मूर्ति के रूप में साहित्य गौरव सम्मान में शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं पुष्पहार भेंटकर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित पच्चीस काव्य रचनाकारो एवं कवियत्रियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र ,पुष्पहार एवं राम पट्टिका भेंट कर किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदेश प्रभारी के रूप में रामचरण 'रुचिरÓ का पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया किया गया।
कार्यक्रम में सरिता चौहान, श्वेता गर्ग स्वाति, कविता उपाध्याय, विजय शंकर श्रीवास्तव, डॉ. मुक्ता सिकरवार, माला श्रीवास्तव अज्ञात, दिनेश विकल, जगमोहन श्रीवास्तव, कमलेश कमल, रेशमा बानो हाशमी, सीता चौहान, प्रतिपाल सिंह राजावत, कैलाश स्वर्णकार, दशरथ सिंह राजावत, डॉ रमेश त्रिपाठी मछंड, उमा उपाध्याय, पुष्पा मिश्रा आनंद के साथ ही अनिल राही, राजीव सक्सेना एवं अन्य कवियों द्वार गीत कविताओ की रचनाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने सभी का आभार प्रदर्शन किया, तो तत्पश्चात् सभी ने अल्पाहार का आनंद लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









