आउटसोर्स कर्मचारियों 2 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे

Jun 26 2026

ग्वालियर। जिला अस्पताल मुरार के अधीन सेवाए दे रहे सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों विगत 2 माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे।  जिला अस्पताल मुरार के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा द्वारा नियम विरुद्ध- सनसाइन सिक्योरिटी एवं शर्मा सिक्योरिटी को बिना कोई टेंडर प्रकिया के नियमों को ताक पर रखकर बिना कोई लिखित आदेश दिए बैगर मौखिक रूप से संनसाइन सिक्योरिटी एव शर्मा सिक्योरिटी को दस्तावेज़ जमा करने के लिए दवाव बनाया जा रहा है। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उन पर नियमों को ताक पर रखकर एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने और वित्तीय अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  कोमल सिंह ने बताया कि इस मामले में संघ के द्वारा प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एव स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल, संभागीय आयुक्त ग्वालियर संभाग, कलेक्टर, सहायक श्रम आयुक्त ग्वालियर को ज्ञापन सौंपकर मांग की तत्कालीन सिविल सर्जन ने मध्य प्रदेश भंडार क्रय तथा सेवा उपार्जन नियमों सहित सीवीसी गाइडलाइंस का सरेआम उल्लंघन किया है। टेंडर प्रक्रियाओं को दरकिनार कर यह काम सनसाइन सिक्योरिटी एवं शर्मा सिक्योरिटी को सौंप दिया गया, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। विवादित अनुबंध के कारण पिछले 2 माह से वेतन भुगतान एव 11 माह के एरियर भुगतान नहीं होने से इन सभी सैकड़ों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सासन प्राशन एव विभाग द्वारा सोमवार तक वेतन भुगतान एव एरियर भुगतान नहीं किया गया तो काम बंद कर हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।