बापू भक्तों ने हजारों राहगीरों को छाछ, शरबत सेवा कर बांटे ऋषि प्रसाद

Jun 26 2026

ग्वालियर। संत आशारामजी ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में शहर भर मेंचल रही शरबत सेवा के क्रम में पिंटो पार्क पुलिस चौकी तिराहे पर हजारों प्यासे राहगीरों को स्वादिष्ट नमकीन शीतल छाछ और शरबत पिलाकर स्वयं को धन्य किया। साथ ही गुरुदेव की अमृत वाणी ऋषि प्रसाद सत्साहित्य निशुल्क उपहार स्वरूप भेंट किए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। दोपहर में चालू हुई छाछ शरबत सेवा देर शाम तक चलती रही। उत्साही साधक भक्तगण उत्साह पूर्वक दौड़ दौड़ कर प्यासे राहगीरों को छाछ शरबत पिलाते रहे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और छाछ शरबत पीकर बड़े बुजुर्ग राहगीर हृदय से  गुरुदेव को आशिर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे।
साथ ही दोष पूर्ण व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे थे, षड्यंत्र कारियों ने संत आशाराम बापू को फंसा कर 13 वर्षों से जेल में ही रखना चाहते है। न्याय व्यवस्था भी न्याय नहीं कर पा रही कैसी विचित्र बात है। परमेश्वर भाई के मार्गदर्शन में ऋषि प्रसाद सत्साहित्य वितरित कर छाछ शरबत सेवा सम्पन्न हुई। आज शनिवार को पिंटो पार्क में ऋषि प्रसाद सेवा अभियान भी रखा गया है। छाछ शरबत सेवा में प्रधान भदौरिया, राजवीर यादव, हिमांशु जशवंत भदौरि, रामवीर, सीबी शर्मा, हरीसिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, लाली भदौरिया इत्यादि उपस्थित रहे।