भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी
Jun 25 2026
ग्वालियर। चंबल अंचल में मानसून की देरी के कारण भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। दिन और रात दोनों समय लोग गर्मी से परेशान हैं। आवश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर सामान्य से कम आवाजाही दिख रही है। बढ़ती गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
गुरुवार को सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 बजे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून का प्रवेश अब जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। सामान्यत: मानसून 24 से 26 जून के बीच इस क्षेत्र में पहुंच जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









