जौहरी ने मंत्री कुशवाह के निवास पर भेंटकर दिव्यांगजनों की समस्याओं पर चर्चा की

Jun 24 2026

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने समाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर भेंट कर दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर निम्न विंदूओं पर चर्चा कर लिखित पत्र भी दिए।  
लिखित पत्र में दिव्यांग जनों पर आए दिन आमजन का शोषण एवं अत्याचार बढ़ता ही जा रहा हे इतना ही नहीं विकलांग बच्चियों एवं विकलांग महिलाओं के साथ बलात्कार जेसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिस पर शीघ्र अंकुश लगाए जाने के लिए जौहरी ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016-17 एक्ट के राजपत्र की कानूनी बुक भेंट की।  ग्वालियर नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले मैरिज गार्डनों में  दिव्यांगजनों के लिए रैम्प नहीं होने पर सभी मैरिज गार्डनों में रैम्प बनाए जाने। प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में दिव्यांग कार्य कर रहे हे। उक्त प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालकों द्वारा   दिव्यांगजनों का आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक शोषण पर। इसके अलावा वार्ड 42 दानाोली साठे की गोठ के क्षेत्र वासियों को आय दिन पानी के संकट से गुजरना पड़ता हे। उक्त समस्याओं  का निदान हेतु मंत्री से जौहरी ने चर्चा की।