संदिग्ध हालात में युवक जिंदा जला, पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था
Jun 24 2026
ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदीपार टाल इलाके में विगत रात एक हादसा हो गया। यहां रहने वाला एक युवक अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में जिंदा जल गया। घटना के समय युवक कमरे में अकेला था और भारी नशे में था। हालांकि, स्थानीय लोगों में कमरे के भीतर रखा छोटा एलपीजी सिलेंडर फटने की चर्चा थी, जिसे थाटीपुर थाना पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि नशे की हालत में बीड़ी या सिगरेट सुलगाते समय यह हादसा हुआ है। नशा ज्यादा होने के कारण वह बच नहीं सका है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाटीपुर थाना पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नदीपार टाल निवासी विजय शाक्य पुत्र रामचरण शाक्य मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। विजय अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले ही विजय की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से ही विजय गहरे सदमे और अवसाद में चल रहा था। गम को भुलाने के लिए उसने शराब का सहारा ले लिया था। विगत रोज सुबह से ही वह अपने घर के एक कमरे में कुंडी लगाकर लगातार शराब पी रहा था। विगत रात 11 बजे अचानक विजय के कमरे की खिडक़ी और दरवाजे से आग की भीषण लपटें और धुआं उठते देख परिवार के अन्य सदस्यों में हडक़ंप मच गया।
भाई और अन्य परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोडक़र विजय को बाहर निकालने और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उसे काबू में किया जाता, विजय बुरी तरह शत-प्रतिशत झुलस चुका था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद इलाके में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि विजय के कमरे में खाना बनाने वाला 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर रखा था, जो अचानक फट गया और जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। इस अफवाह पर विराम लगाते हुए थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर कोई सिलेंडर फटा हुआ नहीं मिला है। आसपास के लोगों को किस चीज के ब्लास्ट की आवाज आई, यह अभी जांच का विषय है।
थाना प्रभारी के मुताबिक चूंकि मृतक अत्यधिक नशे में था, इसलिए पूरी आशंका है कि रात में बीड़ी या सिगरेट जलाते समय उसके कपड़ों या बिस्तर ने आग पकड़ ली। भारी नशे के कारण विजय खुद को संभाल नहीं सका और कमरे से बाहर भागने या शोर मचाने में असमर्थ रहा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









