देर रात खिडक़ी से बिक रही थी शराब, पुलिस ने लोगों को डंडे मारकर भगाया
Jun 24 2026
ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र में देर रात शराब दुकान पर पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी शराब खरीदने आए लोगों को डंडे दिखाकर और मारकर वहां से भगाते नजर आ रहे हैं। घटना विगत रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शराब की दुकान का मुख्य शटर बंद था, लेकिन अंदर से खिडक़ी के जरिए ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इसी कारण दुकान के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पहले लोगों को समझाकर हटाने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ नहीं हटी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को वहां से खदेड़ दिया।
वीडियो में थाटीपुर थाने में पदस्थ एसआई हाथ में डंडा लेकर लोगों को हटाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों को डंडे लगने की बात भी सामने आई है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। यही फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और देर रात शराब बिक्री दोनों चर्चा का विषय बन गए हैं।
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद एक तरफ शराब दुकान संचालकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शराब दुकानों पर समय खत्म होने के बाद भी चोरी-छिपे शराब बेचे जाने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। इस मामले में भी शटर बंद कर खिडक़ी के जरिए शराब बेचने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके से शराब बिक्री और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर रात शराब बिक्री की शिकायत मिलने पर ही टीम मौके पर पहुंची थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









