विधायक डॉ. सिकरवार ने कांग्रेस के नव-नियुक्त मडंल अध्यक्षों का किया स्वागत
Jun 23 2026
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मंगलवार को ललितपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि आप सभी पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस मंडलो की जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी एवं मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिये कार्य करेंगे। इस मौके पर विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, अवधेश कौरव, अंकित कठठ्ल, रामअवतार जाटव, कल्लू तोमर, अलाउद्दीन, विजय बहादुर त्यागी आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









