स्व. संजय गांधी ने देश की युवा शक्ति को राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ा: विधायक डॉ. सिकरवार

Jun 23 2026

ग्वालियर। स्व. संजय गांधी ने 'यूथ कांग्रेसÓ को एक संगठित और शक्तिशाली राजनीतिक इकाई के रूप में स्थापित किया। उनकी कार्यशैली ने देश के युवाओं को एक नई दिशा दी। यह विचार आज कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि पर व्यक्त किये। मंगलवार सुबह 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ संजय कॉम्पलेक्स स्थित स्व. संजय गांधी की प्रतिमा पर पहुॅंचे और माल्यार्पण एवं श्रृदांजली अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि स्व. संजय गांधी ने देश की युवा शक्ति को पहचाना और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ा। युवा कांग्रेस के माध्यम से उन्होंने देश भर के युवाओं को प्रेरित किया कि वे आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उनके द्वारा दिए गए 'पंचसूत्रीÓ कार्यक्रम जिसमें वृक्षारोपण, परिवार नियोजन, साक्षरता, दहेज प्रथा का विरोध और जाति-प्रथा का उन्मूलन शामिल थे। उन्होंने सामाजिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
इस मौके पर विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद अंकित कठठ्ल, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पूर्व पार्षद जसवंत सेजवार, कल्लू तोमर, अलाउद्दीन, विजय बहादुर त्यागी, हिमांशु कीकन, मुकेश बरैया, अंकुर गोयल, हरेन्द्र वर्मा, रामलाल बाथम, गौरव सिकरवार आदि मौजूद रहे।