योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी सम्मानित

Jun 22 2026

ग्वालियर। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। सभी नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। यह बात रविवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के शहीद हेमू कालाणी मंडल द्वारा छत्री बाजार स्थित लेडीज पार्क में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहीं। कार्यक्रम में सांसद कुशवाह ने योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जादौन ने कहा कि योग स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शिविर की सफलता में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं योग प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश दुबे, महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर, जिला मंत्री श्रीमती रेशु राजावत, विकास साहू, नवीन चैधरी, कार्यक्रम संयोजक विमल जैन, सह-संयोजक आनंद कुशवाह, भाजपा नेता अजय तिवारी, पार्षद संजीव पोतनीश, श्रीमती अंजलि पलैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।