योग से तन-मन को मिलता है संतुलन, इसे बनाएं दिनचर्या: कुलपति डॉ. शुक्ला
Jun 22 2026
ग्वालियर। स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन भी आता है। यह बात राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
कृषि विश्वविद्यालय के दंतोपंत ठेंगड़ी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगÓ रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कुलपति डॉ. शुक्ला ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है। आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव और असंतुलित दिनचर्या के बीच योग व्यक्ति को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं योग को अपनाएं और समाज के कल्याण के लिए भी कार्य करें।
कार्यक्रम में गायत्री मंत्र के साथ योग सत्र का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग क्रियाएं कराई गईं। अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं, निदेशक अनुसंधान सेवाएं, लेखा नियंत्रक, कुलसचिव, निदेशक शिक्षण एवं छात्र कल्याण, अधिष्ठाता सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









