प्रेरणा बेदी अध्यक्ष, शमिता बाजपेई सचिव एवं गीता सिकरवार कोषाध्यक्ष बनी

Jun 22 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी स्टार की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी किरन बाजपेई ने नवीन टीम की घोषणा की। जिसमें प्रेरणा बेदी अध्यक्ष पद के लिए, सचिव पद के लिए शमिता बाजपेई एवं कोषाध्यक्ष पद पर गीता सिकरवार चुनी गयी। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, फाउंडर किरन बाजपेई, अध्यक्ष ब्रजवाला सिंह, सह सचिव शिवा नमन, शिल्पी माथुर, डॉ अक्षत आदि उपस्थित रहे।