ग्वालियर में सिन्धी कवि सम्मेलन 23 जून को
Jun 21 2026
ग्वालियर। संगीत की नगरी ग्वालियर में मंगलवार 23 जून को प्रदेश व देश में अपनी काव्य कला से श्रोताओं की मन्त्रमुग्ध करने वाले सिन्धी आषी कवि काव्यप्रेमियों को अपनी कविताए श्रवण कराने आ रहे हैं। सिन्धी साहित्य अकादमी मप्र संस्कृति परिषद-भोपाल द्वारा सिन्धु सोशल एड कल्चरल सोसायटी ग्वालियर के सहयोग से शहर में आयोजित सिन्धी कवि सम्मेलन में कविगण सहभगिता करेंगे।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सिन्धु सोशल एवं कल्चरल सोसाइटी अध्यक्ष राजेश जयसिंघानी ने बताया कि सिन्धुपति सम्राट दाहिर सेन को समर्पित यह कवि सम्मेलन मंगलवार की शाम 7:30 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन के साथ ही जो व्याख्यान होगा, वह उपस्थित श्रोताओं को समाट दाहिर के वीरतापूर्ण व्यक्तित्व से और परिचित करवाएगा। राजेश वाधवानी ने बताया कि सिन्धी साहित्य अकादमी के इस आयोजन में देश की सुप्रसिद्ध सिन्धी कवियत्री, सिन्धी साहित्य अकादमी मप्र द्वारा सन्त शिरोमणि हिरदाराम साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ. नादिया मसंद (इंदौर), साहित्य अकादमी मप्र द्वारा अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार सहित दुष्यंत कुमार पुरस्कार तथा वीर सिंह जूदेव पुरस्कार से सम्मानित अशोक जमनानी (नर्मदापुरम), के अलावा कैलाश शादाब (रायपुर), मनोज चावला (अहमदाबाद), धर्मपाल मधुकर (ग्वालियर) एवं नमोश तलरेजा (इंदौर) अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे, इनके साथ ही नर्मदापुरम के महेश मूलचंदानी अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, मूलचंदानी प्रदेश स्तरीय अहिंदी भाषी साहित्यसेवी सम्मान से सम्मानित हास्य कवि हैं और सब टीवी के हास्य व्यंग्य कार्यक्रम वाह-वाह में में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिन्धी साहित्य की काव्य विधा के प्रति समाज को आगरूक करना है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









