मंडलम अध्यक्षों की मेहनत से संगठन को मिलेगी नई मजबूती: प्रवीण पाठक

Jun 21 2026

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा के नवनियुक्त कांग्रेस मण्डलम अध्यक्षों ने रविवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक का लक्ष्मीगंज स्थित निवास पर मुलाकात कर स्वागत किया। सभी ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड 34 से ऋषभ जैन, 35 विष्णु जायसवाल, वार्ड 37 रिंकू कुशवाह, 38 अरविंद राठौर, 39 आकाश खटीक, 40 कपिल पाल, 41 वैभव अग्रवाल, 42 ऊषा शिवहरे, 43 मयंक जैन, 44 बृजमोहन चौरसिया, 46 सुधीर राठौर, 47 मनोज मगनानी, 48 हरेंद्र कुमार, 49 राम कुशवाह, 50 मोनू भटनागर, 51 अरमान ख़ान, 52 वीरेंद्र कुशवाह, 53 किशन तोमर, 54 उपेंद्र शंकरण एवं वार्ड 55 के इरफान ख़ान ढोल नगाड़ों के साथ रैली के रूप में प्रवीण पाठक के निवास पर पहुंचे। सभी मण्डलम अध्यक्षों ने हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की फिर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर प्रवीण पाठक ने कहा कि मंडलम अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सक्रियता, मेहनत और जनसंपर्क से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी माथुर, कुलदीप व्यास, हरी जाटव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अंसार खान सहित उपनेता सत्तापक्ष, पार्षद, जिला एवं ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।