अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन मुम्बई में होगा 31 जुलाई को

Jun 21 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 139वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 जुलाई को मुम्बई महाराष्ट्र में होगा। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन ने ग्वालियर कार्यालय पर आयोजित बैठक में अग्रबन्धुओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि परिचय सम्मेलन के द्वारा देश के अनेकों शहरों में जिनमें कलकत्ता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, जम्मू, दिल्ली, देहरादून, जयपुर,हिसार, भोपाल, इंदौर, सहित 138 शहरों में आयोजन किये जा चुके हैं।  ग्वालियर ओर आसपास के सैकड़ों परिवार महाराष्ट्र के अनेकों शहरों में रहकर व्यापार कर रहे हैं। लेकिन बच्चों के रिश्ते नहीं हो पा रहे हैं, समाज को जोड़ने के लिए खासतौर से 31 जुलाई को उक्त आयोजन किया जा रहा है, पंजीयन निशुल्क रहेगा एवं परिचय पत्रिका का प्रकाशन भी किया जायेगा।
ग्वालियर में आयोजित हुये कार्यक्रम में दो वर्षों के लिए नियुक्त पदाधिकारीयों को समाज सेवा की शपथ श्रीमती पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, प्रीति बिंदल, साधना गोयल, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग ने दिलाई, शपथ लेने वालों में श्रीमती शैली अग्रवाल जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री श्रृद्धा गुप्ता एडवोकेट, उपनगर ग्वालियर अध्यक्ष श्रीमती पदमा अग्रवाल, ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती नुपुर गोयल, मुरार क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल,थी, कार्यक्रम में जगदीश अग्रवाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल ओम प्रकाश अग्रवाल बीके गुप्ता अशोक गुप्ता नरेंद्र गर्ग और जीएस अग्रवाल और कन्हैया लाल अग्रवाल ऋषभ जैन गोपाल जैन श्रीमती अंजलि अग्रवाल पूनम गोयल रजनी सिंगल पूर्णिमा गर्ग अनीता अग्रवाल मधु अग्रवाल सीमा अग्रवाल और बच्चे बंसल शशि सिंगल आदि है ।