बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, बैग इत्यादि वितरित किए

Jun 21 2026

ग्वालियर। कल्याण समिति द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षक केदो में से एक केंद्र शिवपुरी जिले की करेड़ा तहसील में संचालित है। इस केंद्र को यादव जी और श्रीमती चंदा जाटव संचालित करते हैं। समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित तथा अंशुमन त्यागी एवं अभिनंदन कुशवाह, खुशी चौरसिया के साथ केंद्रों का भ्रमण किया गया। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, बैग इत्यादि वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल करेरा मुरारी लाल गुप्ता थे। इस अवसर पर महिला जैन परिषद की अध्यक्ष वंदना जैन और उनके सभी पदाधिकारी, सौरभ जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करेरा, हेमंत, मुरारी लाल की राय तथा लगभग 30 बच्चे उपस्थित थे। 
समिति झांसी-उत्तर प्रदेश, गोहद, करेरा के अतिरिक्त ग्वालियर शहर में भी 10 स्थान पर इस तरह के केंद्र संचालित कर रही है। यहां निशुल्क बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाती है और बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विभिन्न प्रयास किए जाते हैं। इन प्रयासों की श्रृंखला में खेल गतिविधियां जैसे गुदडी के लाल क्रिकेट प्रतियोगिता एवं अंदर 16 फुटबॉल प्रतियोगिता। बच्चों को निशुल्क परामर्श उपलब्ध कराना ,उनकी फीस भरना, उनके भ्रमण इत्यादि के कार्यक्रम संपन्न करवाना। जैसे मणिखेड़ा डैम, नरवर किला, मिलावली,पडावली, बटेश्वर ककनमठ इत्यादि का भ्रमण, राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण, झांसी किला, शैक्षणिक गतिविधियां संपादित होती रहती है। इससे बच्चों का समग्र विकास होता है। जब अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के बच्चे शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के चरित्रवान एवं सार्थक नागरिक बनेंगे तो यह राष्ट्र सशक्त होगा। शिक्षक जितेंद्र यादव एवं शिक्षिका श्रीमती चंदा जाटों का शाल एवं मालदर्पण के द्वारा स्वागत किया गया तथा उनको वस्त्र इत्यादि प्रदान किए गए प्रत्येक बच्चे को बाग तथा रजिस्टर पान इत्यादि भी उपलब्ध कराएगी। समाजसेवी धर्मेंद्र रिछारिया सभी प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जैन मिलन परिषद के सदस्यों ने योग आंगल भाषा तथा अन्य विषयों में कक्षाएं लेने की इच्छा प्रकट की। स्थानीय शिक्षाविद मुरारी लाल राय ने सभी समाजसेवियों को केंद्र से जोड़कर इन्हें क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। राष्ट्र गान के साथ आज का यह महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी सत्र संपन्न हुआ।