राहुल अग्रवाल को कैट ग्वालियर जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Jun 21 2026
ग्वालियर। व्यापारियों की शीर्षस्थ संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ग्वालियर की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में युवा व्यापारी राहुल अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैट के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भूपेंद्र जैन ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि राहुल अग्रवाल व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल अग्रवाल के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। राहुल अग्रवाल की नियुक्ति पर गोरमी एवं ग्वालियर के व्यापारिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसंपर्क का लाभ व्यापारिक समुदाय को मिलेगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के निराकरण में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कैट के पदाधिकारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राहुल अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैट देशभर के व्यापारियों की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने वाला संगठन है और नई कार्यकारिणी के साथ संगठन और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा। राहुल अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









