बजरंग भक्त मंडल ने जेएएच में 400 लोगों को किया कढ़ी-चावल का वितरण

Jun 21 2026

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत लगभग 7 वर्षों से निरंतर नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी सेवा संकल्प के क्रम में इस महीने भी मंडल द्वारा 'नर सेवा ही नारायण सेवाÓ के अंतर्गत जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर में विशाल भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनकताल स्थित गौशाला में गौमाता के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर गौ-सेवा का संकल्प पूरा किया गया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग भक्त मंडल पिछले सात वर्षों से लगातार समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में इस माह अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके (परिजनों) के लिए भोजन (कढ़ी-चावल) वितरण का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में संतोष शिवहरे, सेवानिवृत्त राकेश, थाईलैंड से श्वेता मनीष अग्रवाल और कमलेश बाबू मंगल ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वहीं, अमन गर्ग ने श्रमदान कर भोजन तैयार किया एवं राकेश मंगल, दीपक सिंघल आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। इस सेवा कार्य के माध्यम से करीब 400 लोगों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ भोजन ग्रहण किया। 
वहीं अस्पताल में भोजन वितरण के उपरांत जनकताल स्थित गौशाला में लगभग 720 किलो हरा चारा गौमाता को खिलाया गया। इस गौ-सेवा में डीडवाना ओली वालों (गुप्त रूप से), अनिल गुप्ता, कमलेश बाबू मंगल, राजीव जादौन, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे और संजय श्रीवास्तव ने आर्थिक सहयोग देकर पुण्य लाभ कमाया।
सेवा कार्यों के दौरान मुख्य रूप से राकेश मंगल, अमन गर्ग, पुनेश पाल,रामकिशोर मंगल, दीपक सिंघल, चमन गर्ग, पवन गोयल, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, दीपक शर्मा और संजय श्रीवास्तव सहित मंडल के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और जीव-दया के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।